Thursday, March 21, 2019

Apple ने लॉन्च किया नया AirPods, जानिए कीमत और फीचर्स

अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल ने 2nd जेनेरशन AirPods लॉन्च कर दिए हैं. AirPods ऐपल का वायरलेस इयरफोन है.  भारत में इसकी कीमत 14,900 रुपये से शुरू होगी. इस बार कंरपी ने वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया है, लेकिन इसके लिए आपको 18,900 रुपये खर्च करने होंगे. इसकी बिक्री अगले कुछ हफ्तों से शुरू हो सकती है.

ऐपल ने सबसे पहले 2016 में AirPods लॉन्च किए थे और शुरुआत में इसके डिजाइन को लेकर दुनिय भर में काफी मजाक भी बना. इस नए एयरपॉड्स में नया H1 चिप दिया गया है और कंपनी के दावे के मुताबिक यह 50% ज्यादा टॉकटाइम और ऐपल डिवाइस में 2 टाइम ज्यादा तेज कनेक्टिविटी देता है. कंपनी के मुताबिक यह चिप सुपीरियर ऑडियो के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है.

इस पर AirPods में Hey Siri वॉयस ऐक्टिवेशन का भी सपोर्ट दिया गया है. यानी आप AirPods को Hey Siri बोल कर गाने चेंज कर सकते हैं, कॉल कर सकते हैं या मैप्स पर नेविगेशन कर सकते हैं.

इस बार AirPods के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देने का मतलब ये है कि कंपनी ने एक नया वायरलेस चार्जिंग केस भी पेश किया है. ऐलल का कहना है कि यह केस 24 घंटे का लिस्निंग टाइम देता है. इसे किसी भी Qi एनेबल वायरलेस चार्जर पर रख कर आप चार्ज कर सकते हैं. इस वायरलेस चार्जिंग केस को आप अलग से भी खरीद सकते हैं और इसके लिए आपको 7000 रुपये देने होंगे.

डिजाइन की बात करें तो नए AirPods पुराने वाले से मिलते जुलते हैं. हालांकि इस बार वायरलेस चार्जिंग केस में बैटरी इंडीकेटर के लिए एलईडी लाइट दी गई है. हाल ही में सैमसंग ने भी नए वायरलेस इयरफोन्स Galaxy Buds लॉन्च किया है जिसकी कीमत भारत में 9999 रुपये है. इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी लंबे इंतजार और मैराथन मंथन के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है. होली के जश्न के बीच आज दोपहर बाद टिकटों की घोषणा संभव मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने 250 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं. पहली लिस्ट में यूपी के करीब 35 उम्मीदवारों के नामों की घोषण हो सकती है.

इससे पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव मौर्य व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे. इस मंथन के बाद यह बात सामने आ रही है कि रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी जया प्रदा को उतार सकती है.

साथ ही बिहार की सभी 17 सीटों के लिए भी बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा आज कर सकती है. जबकि महाराष्ट्र की 21 सीटों पर भी फैसला हो सकता है.

बंगाल के उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी बीजेपी की बैठक हुई है. बताया जा रहा है कि कुल 42 में से 27 सीटों के उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक आसनसोल से बाबुल सुप्रियो चुनाव लड़ेंगे, जबकि दार्जिलिंग से एसएस अहलुवालिया को टिकट मिल सकता है. TMC से बीजेपी में शामिल हुए सौमित्र खान को भी टिकट मिल सकता है. इसके अलावा अनुपम हजारा को भी मौका मिलने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ की 11 में से 5 सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए गए. छ्त्तीसगढ़ की बाकी सीटों पर 22 मार्च को फैसला हो सकता है.

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:法国航母爆发新冠疫情 英国航母出航计划遭质疑

法国航母戴高乐号上1/3的水手新冠病毒感染, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事...