Thursday, April 25, 2019

श्रीलंका धमाके: क्यों नाराज़ हैं शव लेकर लौटे भारतीय

श्रीलंका में ईस्टर रविवार को हुए बम धमाकों में जान गंवाने वालों की संख्या 359 हो गई है. इन धमाकों में 500 से ज़्यादा लोग घायल हैं.

श्रीलंका ने 'सुरक्षा में भारी चूक' को स्वीकार किया है. राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना ने रक्षा सचिव और पुलिस प्रमुख को पद से हटा दिया है.

कोलंबो के पुगोडा ज़िले में गुरुवार सुबह फिर एक धमाका हुआ. श्रीलंका पुलिस ने बताया कि सुबह 9.30 बजे यह धमाका हुआ जिसमें किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. इसकी जांच की जा रही है.

इसी बीच हमलों के मुख्य साज़िशकर्ता माने जा रहे ज़हरान हाशिम की बहन हाशिम मदानिया ने बीबीसी से बातचीत में अपने भाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

मदानिया ने कहा, "मुझे उसके इस कृत्य के बारे में सिर्फ़ मीडिया के ज़रिए ही पता चला है. मुझे कभी एक पल के लिए भी नहीं लगा कि वो ऐसा कुछ करेगा. उसने जो किया है मैं उसकी कड़ी निंदा करती हूं. भले ही वो मेरा भाई ही क्यों न हो, मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकती. मुझे अब उसकी कोई चिंता नहीं है."

हमलों में मारे गए भारतीयों के शव भारत पहुंचने लगे हैं. बेंगलुरु के जिन लोगों की मौत इन धमाकों में हुई उनके परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं. लेकिन जो रिश्तेदार शव लेकर आए हैं वे सुरक्षा हालात को लेकर ग़ुस्से से भरे हुए हैं.

अपने रिश्तेदार का शव लेकर बेंगलुरु पहुंचे अभिलाष लक्ष्मीनारायण ने बीबीसी से कहा, "श्रीलंका को सुरक्षा में हुई चूक की ज़िम्मेदारी लेनी ही होगी. वो सात सितारा होटल था लेकिन वहां मेटल डिटेक्टर तक नहीं लगे थे."

अभिलाष के पिता केएम लक्ष्मीनारायण नीलमांगला पूर्व तालुका पंचायत अध्यक्ष थे और जनता दल सेक्युलर से जुड़े थे. 18 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के बाद वो पार्टी के सात और सदस्यों के साथ छुट्टियां मनाने कोलंबो गए थे.

लक्ष्मीनारायण और मारे गए अन्य कार्यकर्ताओं के शव कांच से ढंके बक्सों में एक कॉलेज के मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखे गए थे.

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने भी शोकाकुल परिवार के साथ बैठकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.

श्रीलंका में हुए हमलों में मारे गए कुल 11 भारतीयों में से आठ जनता दल सेक्युलर के सदस्य थे. उन्हें श्रद्धांजलि देने कांग्रेस के नेता वीरप्पा मोइली भी पहुंचे थे.

पेशे से दंत चिकित्कसक डॉ. एस मंजुनाथ कहते हैं, "मेरी मां को गहरा सदमा पहुंचा है. वो बोल भी नहीं पा रही हैं. मेरे पिता ने अपने जीवन में बहुत मेहनत की थी. ये उनके आराम करने के दिन थे. मैंने व्यापार की ज़िम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी थी."

अपने रिश्तेदार एसआर नागराज रेड्डी को खोजने और घायल पुरुषोत्तम रेड्डी की मदद करने कोलंबो गए भारतीय जनता पार्टी के विधायक एसआर विश्वनाथ भी श्रीलंका के सुरक्षा हालात को लेकर गुस्से में हैं.

विश्वनाथ कहते हैं, "इतना बड़ा हमला हो गया और अब भी बम बरामद हो रहे हैं. इसके बावजूद आपको एयरपोर्ट पर बस कुछ सैनिक दिखाई देते हैं. रविवार रात जब हम हमलों के बाद कोलंबो पहुंचे तो हमें चौराहों पर कहीं पुलिस दिखाई नहीं दी."

उन्होंने कहा, "जब हम होटल गए तो किंग्सबरी होटल में मेटल डिटेक्टर तो था लेकिन सुरक्षा जांच करने के लिए कोई मौजूद नहीं था. कम से कम दुनिया के इस इलाक़े में ये अहम पर्यटन केंद्र है. यहां तो सुरक्षा कड़ी होनी ही चाहिए थी."

नागराज रेड्डी और पुरुषोत्तम रेड्डी किंग्सबरी होटल के कैफ़े में नाश्ता करने गए थे जब धमाका हो गया. उनके दो दोस्त, जो नाश्ता करने साथ नहीं आए थे वो भाग्यशाली रहे और बच गए.

पुरुषोत्तम रेड्डी को एयर एंबुलेंस से बेंगलुरु लाया गया और एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं अपने बहनोई का शव लेकर श्रीलंका से लौटे एस शिवकुमार की शिकायत अलग है. वो कहते हैं, "अस्पतालों में शव सड़ रहे थे क्योंकि वहां सभी शव रखने के लिए पर्याप्त फ्रीज़र नहीं थे. हमें शव पूरी तरह ढंकने पड़े क्योंकि उनकी हालत बहुत ख़राब थी."

नौ हमलावरों में से आठ की पहचान श्रीलंका के नागरिकों के तौर पर हुई है. इनमें से दो राजधानी कोलंबो के पॉश इलाक़े में रहने वाले दो रईस कारोबारी भाई थे. ये भी पता चला है कि हमलावरों में से एक ने श्रीलंका लौटने से पहले ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की थी.

ब्रिटेन के आतंकवाद रोधक सुरक्षा कार्यालय के पूर्व प्रमुख क्रिस फ़िलिप्स कहते हैं कि ये उनके लिए कोई हैरानी की बात नहीं है.

ऐसा लगता है कि ये आतंकवादी काफ़ी अमीर थे, और ज़ाहिर तौर पर इतने अमीर तो थे ही कि दुनिया की यात्रा कर सकें.

उन्होंने कहा, "इसलिए हमें हैरत नहीं होनी चाहिए कि वो यूरोप या ब्रिटेन आए, ये हैरत की बात होगी कि हमारी ब्रितानी सुरक्षा एजेंसियों के पास पहले से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अब हमारा उस पर कोई प्रभाव होगा क्योंकि वो श्रीलंका लौटकर आतंकवादी बन गया. इन सब बातों की जांच होगी."

श्रीलंका की सरकार ने स्थानीय जिहादी संगठन को इन हमलों का ज़िम्मेदार माना है. अब तक 60 से अधिक लोग हिरासत में भी लिए जा चुके हैं. देश में आपातकाल लागू है.

इस्लामिक स्टेट ने भी हमलों की ज़िम्मेदारी ली है और उसके दावों की जांच की जा रही है. इसी बीच डर ये भी है कि कहीं और हमलावर हमला करने की फ़िराक में न हों.

Thursday, April 11, 2019

पहले चरण की वोटिंग जारी, 3 बजे तक उप्र में 51% और बंगाल में 70% मतदान

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर 51%, बंगाल में 70% और बिहार में 42% मतदान हुआ। वहीं, महाराष्ट्र में 46.13% और बिहार में 42% वोट डाले गए। पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटें शामिल हैं। कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका फैसला 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता, 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में 10 राज्यों की सभी सीटों पर आज मतदान पूरा हो जाएगा। वहीं, आंध्रप्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग जारी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी ने नागपुर में वोट डाला।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मतदान कर लौट रहे लोगों की ट्राली पलटने से तीन की मौत हो गई, नौ जख्मी।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और उनकी पत्नी ने सिद्धिपेट जिले में मतदान किया।
आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में वोटिंग के दौरान झड़प में तेदेपा नेता एस भास्कर रेड्डी की मौत।
तेलंगाना की खम्मम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रेणुका चौधरी ने वोट डाला।
नितिन गडकरी ने नागपुर में पत्नी समेत वोट डाला।
9 बजे तक प.बंगाल में 18.12%, मिजोरम में 17.5%, छत्तीसगढ़ में 10.2% और वोटिंग हुई।
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में वोट डाला। 
आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में जन सेना के उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने ईवीएम तोड़ दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
लक्षद्वीप में 9 बजे तक 9.83% वोटिंग हुई।
उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है। 9 बजे तक सहारनपुर में 8%, कैराना में 10%, मुजफ्फरनगर में 10%, मेरठ में 10%, बिजनौर में 11%, बागपत में 11%, गाजियाबाद में 12% और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में 12% मतदान हो चुका है।
मुजफ्फरनगर के भाजपा प्रत्याशी संजीव बलियान ने बुर्का पहनकर आ रही महिलाओं का चेहरा नहीं जांचने को लेकर आपत्ति की। उन्होंने फेक वोटिंग की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो वह दोबारा वोटिंग की मांग करेंगे।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के फरसगांव और दंडवन के बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि, किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। एसपी मोहित गर्ग ने इसकी पुष्टि की। नक्सलियों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि वोटरों को डराने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने कड़प्पा में मतदान किया।
बागपत के बड़ौत में वोट डालकर आने वाले लोगों पर एनसीसी कैडेट्स ने फूल बरसाए।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने देहरादून में वोट डाला।
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में परिवार समेत वोट डाला।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी में पत्नी समेत वोट डाला।
नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे समय से पहले मतदान केंद्र पहुंच गए थे। मोहन भागवत ने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। सभी को वोट देना चाहिए।
33 सीटें ऐसी जहां तीन दलों के बीच सीधा मुकाबला

पहले चरण में 91 में से 33 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां सीधा मुकाबला भाजपा-कांग्रेस या एनडीए-यूपीए के बीच है। इनमें सबसे ज्यादा 7 सीटें महाराष्ट्र की हैं। पांच-पांच सीटें असम और उत्तराखंड और चार सीटें बिहार की हैं। वहीं, 35 ऐसी सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे तीन से चार मुख्य दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इनमें सबसे ज्यादा 25 सीटें आंध्र की हैं। वहां तेदेपा, वाईएसआरसीपी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। आंध्र में 3 करोड़ 93 लाख वोटर हैं। वहीं, 8 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जहां भाजपा, कांग्रेस के अलावा सपा-बसपा-रालोद ने अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारा है।

2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 91 में से 7 और कांग्रेस ने 55 सीटें जीती थीं। 2014 में यह तस्वीर बदल गई। कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा को 25 सीटों का फायदा हुआ और वह 32 के आंकड़े तक पहुंच गई। पहले चरण की इन 91 सीटों पर पिछली बार कांग्रेस से ज्यादा सफल तेदेपा (16) और टीआरएस (11) रही थी।

यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और कांग्रेस के नाना पटोले के बीच मुकाबला है। पटोले 2017 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए थे। नागपुर में दलित और मुस्लिम मतदाताओं की अहम भूमिका है। कुनबी और बंजारा समुदाय के वोटर भी हैं जो निर्णायक साबित हो सकते हैं। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इसी शहर से हैं।

Wednesday, April 3, 2019

25% मैच पूरे, 4769 में से 60% रन बाउंड्री से आए; सिर्फ चेन्नई ने अपने सभी मैच जीते

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 14 यानी 25 फीसदी मैच पूरे हो चुके हैं। टूर्नामेंट में उतरीं 8 टीमों ने अब तक कुल 4769 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके 161 बल्लेबाज आउट हुए हैं। 4769 रन में से 2846 यानी 60 फीसदी रन बाउंड्री (437 चौके और 183 छक्के) से बनाए गए हैं। सभी टीमें कम से कम 3-3 मैच खेल चुकी हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर है। वह इकलौती टीम है जिसने अपने सभी मैच जीते हैं। दूसरी कोई भी टीम कम से कम एक मैच जरूर हारी है।

बाउंड्री से रन बनाने की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स नंबर वन है। उसके बल्लेबाजों ने 4 मैच में 75 चौके और 22 छक्के लगाए हैं। उसने कुल 697 रन बनाए हैं। इस दौरान उसके 28 विकेट गिरे। बाउंड्री से रन बनाने के मामले में अंकतालिका में टॉप पर मौजूद चेन्नई की टीम सबसे फिसड्डी है। उसके बल्लेबाज 3 मैच में 34 चौके और 14 छक्के ही लगा पाए।

किंग्स इलेवन पंजाब टॉप स्कोरर

किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4-4 मैच खेले हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस ने 3-3 मैच खेले हैं। सबसे ज्यादा रन पंजाब की टीम ने बनाए हैं। उसने चार मैच में 717 रन बनाए। इस दौरान उसके 19 बल्लेबाज आउट हुए।

हैदराबाद ने 47+ रन प्रति विकेट के औसत से रन बनाए

प्रति विकेट रन बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर है। उसने 3 मैच में 613 रन बनाए। इस दौरान उसके 13 बल्लेबाज पवेलियन लौटे। यानी उसने 47.15 प्रति विकेट की औसत से रन बनाए। वहीं, चेन्नई की टीम चौथे नंब पर है। उसने 33 रन प्रति विकेट के औसत से 396 रन बनाए हैं। 37.47 के औसत से रन बनाने वाली पंजाब दूसरे और 36.63 के औसत से 586 रन बनाने वाली कोलकाता तीसरे नंबर पर हैं।

डेविड वॉर्नर 200+ रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

हैदराबाद के डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में  टॉप पर हैं। वे 23 चौके और 10 छक्के की मदद से 3 मैच में 254 रन बना चुके हैं। इसमें उनका एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। कोलकाता के आंद्रे रसेल के बल्ले से सबसे ज्यादा छक्के निकले हैं। रसेल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के की मदद से 3 मैच में 159 रन बनाए हैं। 198 रन के साथ हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो दूसरे नंबर पर हैं।

बेंगलुरु के युजवेंद्र चहल हाइएस्ट विकेट टेकर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक भी मैच नहीं जीता है, लेकिन उसके गेंदबाज युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शीर्ष पर हैं। चहल ने 4 मैच खेलकर 6.56 की इकॉनमी और 13.12 के औसत से 8 विकेट लिए हैं। चेन्नई के इमरान ताहिर 3 मैच में 6 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 5.20 की इकॉनमी और 8.66 के औसत से विकेट लिए हैं। राजस्थान के श्रेयस गोपाल, दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने 4-4 मैच में 6, जबकि चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने 3 मैच में 6 और किंग्स इलेवन पंजाब के सैम कुरन ने 2 मैच में 6 विकेट लिए हैं।

肺炎疫情:法国航母爆发新冠疫情 英国航母出航计划遭质疑

法国航母戴高乐号上1/3的水手新冠病毒感染, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事...