Thursday, January 3, 2019

जोकोविच ने चोटिल नडाल से कहा- हमें और इस खेल को आपकी जरूरत

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने चोट के कारण ब्रिस्बेन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। वे कोर्ट पर वापसी का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "हमें और इस खेल को आपके वापसी की जरूरत है।" 17 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले नडाल पिछले साल सितंबर से पेशेवर मुकाबले नहीं खेले हैं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं जोकोविच
नडाल को पीछे छोड़कर रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने वाले जोकोविच ने कहा, "उन्होंने अपने करियर में इतनी बार वापसी की है कि आप हमेशा मानते हैं कि वे फिर से ऐसा कर सकते हैं। उनकी शारीरिक शैली टेनिस के लिए है। हालांकि, इससे उनके घुटनों और जोड़ों पर अधिक भार और दबाव आता है।"

जोकोविच ने आगे कहा, "इस खेल को राफेल की आवश्यकता है। वह ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर है। हम उसे खेलते देखना चाहते हैं।" जोकोविच और नडाल चार ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने-सामने हुए है। दोनों ने कुल मिलाकर 52 मैच आपस में खेले हैं।

दोनों के बीच पहला मैच 2006 में पेरिस में हुआ था। तब जोकोविच चोट के कारण कोर्ट से बाहर हो गए थे और नडाल को विजेता घोषित किया था। 2012 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में दोनों के बीच छह घंटे तक मुकाबला हुआ था, जिसमें जोकिविच जीते थे।

दूसरी ओर, नडाल ने कहा, "डॉक्टर्स ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वे 14 जनवरी से होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए फिट हो जाएंगे। यह एक छोटी चीज है, लेकिन बाद में बड़ी हो जाती है। मांसपेशियों में खिंचाव आना खतरनाक होता है।"

पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सुबह 8.8 मिमी और कुपवाड़ा में 7.4 मिमी बर्फ गिरी। इसका असर यह हुआ कि श्रीनगर का पारा 4.2 डिग्री गिरकर शून्य डिग्री पहुंच गया। करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र में तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ओडिशा में भी 10 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तेलंगाना में ऑरेंज और आंध्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं निकल सकीं फ्लाइट
दिल्ली में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 2 घंटे कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका। यहां आने वाले तीन विमानों का मार्ग भी बदला गया। आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

घाटी में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की आशंका
कश्मीर में जोजिला, सोनमर्ग, द्रास, करगिल, लेह और उत्तरी कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति रोहतांग पास जैसे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री सहित उत्तरी इलाकों खासकर ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:法国航母爆发新冠疫情 英国航母出航计划遭质疑

法国航母戴高乐号上1/3的水手新冠病毒感染, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事...